देश / प्रदेश

1 लाख का इनामी डकैत आसिफ उर्फ विक्की छैमार को STF ने किया ढेर

अंबेडकरनगर, 07 जुलाई 2026 – उत्तर प्रदेश एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने अंबेडकरनगर में बड़ी कार्रवाई करते हुए ₹1 लाख के इनामी बदमाश आसिफ उर्फ विक्की छैमार को पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया। मुठभेड़ जिले के बेवाना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के पास हुई।एसटीएफ के अनुसार, मुठभेड़ के दौरान आसिफ पुलिस की गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।मृतक की पहचान आसिफ उर्फ विक्की छैमार, निवासी मकनपुर, थाना बिल्हौर, कानपुर नगर के रूप में हुई है। वह लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस का वांछित अपराधी था और उस पर ₹1 लाख का इनाम घोषित था।आसिफ पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में 21 से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह अपने गैंग के साथ घरों में घुसकर लोगों को बंधक बनाकर डकैती करता था और विरोध करने पर हत्या करने से भी नहीं हिचकता था।जघन्य वारदातों में था शामिल:उसके खिलाफ दर्ज प्रमुख मामलों में शामिल हैं: 2013: सुल्तानपुर में डकैती के दौरान हत्या, 2014: जौनपुर के शाहगंज में घर में बंधक बनाकर डकैती और दो महिलाओं की हत्या, 2015: कौशांबी में डकैती के दौरान दंपति की हत्या, 2015: मुजफ्फरनगर में कई घरों में डकैती और जानलेवा हमला, 2021: कानपुर देहात में हत्या का मामला। बरामदगी:मौके से एसटीएफ ने .32 बोर की पिस्टल, 12 बोर की पौनिया, भारी मात्रा में कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।एसटीएफ के अनुसार, आसिफ कई वर्षों से हत्या, डकैती और संगठित अपराध के मामलों में फरार चल रहा था। उसकी मौत को पुलिस संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है।