ग़ाज़ीपुर

ब्लाक प्रमुख हिरा यादव पर हमला करने का एक और आरोपी गिरफ्तार

सैदपुर, गाजीपुर, 06 जुलाई 2026 – थाना सैदपुर पुलिस ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगने, ब्लॉक कार्यालय में घुसकर मारपीट करने और फायरिंग के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार 15 जून 2026 को वादी ब्लाक प्रमुख हीरा यादव निवासी महरुमपुर, थाना सैदपुर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अभियुक्तों ने फोन पर पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी। रुपये न देने पर आरोपियों ने ब्लॉक कार्यालय में घुसकर गाली-गलौज, मारपीट की तथा पिस्टल से जान से मारने की नीयत से फायरिंग की।इस संबंध में थाना सैदपुर पर मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 के तहत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय अपनी टीम के साथ कार्रवाई कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में वांछित अभियुक्त संजय यादव (45 वर्ष) पुत्र रामजीत यादव, निवासी बेलहरी (केडवा), थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर को उसके गांव से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 209/2026 में विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है तथा मामले में अग्रिम विधिक प्रक्रिया जारी है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार पाण्डेय एवं थाना सैदपुर पुलिस के अन्य जवान शामिल रहे।