ई-20 पेट्रोल पर घिरी आटो कंपनियां, केजरीवाल ने 29 कंपनियों से 7 दिन मांगा लिखित जबाब

नई दिल्ली – ई-20 पेट्रोल यानी 20 प्रतिशत एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल को लेकर देशभर में चल रही बहस के बीच आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देश की 29 ऑटो निर्माता कंपनियों को पत्र लिखकर जवाब मांगा है।केजरीवाल ने कंपनियों से एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट और लिखित रूप में यह बताने को कहा है कि वर्ष 2023 से पहले बनी पेट्रोल वाहनों में ई-20 पेट्रोल का इस्तेमाल पूरी तरह सुरक्षित है या नहीं। कंपनियों से दो। बड़े सवाल:पत्र में केजरीवाल ने ऑटो कंपनियों से दो मुख्य बिंदुओं पर जवाब मांगा है: 1- क्या पुराने वाहनों में ई-20 पेट्रोल सुरक्षित है? 2- अगर इसके इस्तेमाल से माइलेज कम होता है या इंजन/किसी कॉम्पोनेंट को नुकसान पहुंचता है, तो क्या कंपनियां उपभोक्ताओं को मुआवजा देने के लिए तैयार हैं? तीन बड़ी कंपनियों को भेजा अलग-अलग पत्र:आप संयोजक ने बताया कि उन्होंने 29 कंपनियों के अलावा तीन प्रमुख ऑटो कंपनियों – मारुति सुजुकी, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर और हीरो मोटोकॉर्प – को अलग से पत्र भेजा है।केजरीवाल ने कहा कि देश में करोड़ों लोग 2023 से पहले के वाहन चला रहे हैं। सरकार द्वारा ई-20 पेट्रोल लागू करने के बाद उपभोक्ताओं के मन में सुरक्षा और खर्च को लेकर आशंका है। ऐसे में कंपनियों का स्पष्ट रुख सामने आना जरूरी है।








