पूर्वांचल

हाईवे किनारे स्थित 20 होटल – ढाबा संचालकों पर मुकदमा

चंदौली – राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले ढाबा और होटल संचालकों पर चंदौली पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में हाईवे पर अवैध पार्किंग कराने वाले 20 होटल-ढाबा संचालकों और 5 वाहन चालकों के खिलाफ कुल 12 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। क्या है मामला ? पुलिस ने पहले नोटिस और चेतावनी जारी कर संचालकों को मुख्य सड़क पर वाहन खड़ा न कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद कई होटल-ढाबा संचालक अपने प्रतिष्ठानों के सामने NH-19 पर ट्रक और अन्य भारी वाहन खड़े करा रहे थे। इससे यातायात बाधित होने के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा था।निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित थानों में मुकदमे दर्ज किए गए। थानावार कार्रवाई: थाना अलीनगर: 8 ढाबा-होटल संचालकों पर 5 प्राथमिकी। थाना सैयदराजा: 3 होटल संचालकों व 5 वाहन चालकों पर 3 प्राथमिकी। थाना मुगलसराय: 3 होटल-ढाबा संचालकों पर 1 प्राथमिकी। थाना चंदौली: 6 ढाबा-होटल संचालकों पर 3 प्राथमिकी। इन प्रतिष्ठानों पर दर्ज हुआ मुकदमा: थाना चंदौली- कामाख्या ढाबा – अरविन्द्र कुमार। भरत रेस्टोरेंट – गोपाल सिंह। अशोक ढाबा – आशीष सिंह। संकटमोचन फैमिली रेस्टोरेंट – अयोध्या कुमार। चम्पारण मीट हाउस – विकास कुमार जायसवाल। आहार विहार फैमिली रेस्टोरेंट – प्रदीप सिंह। थाना अलीनगर – आतिफ चिकन ढाबा – मोईन। गुड्ड ढाबा – वैभव यादव। आदिशक्ति अन्नपूर्णा ढाबा – बबलू पाल। बालाजी जनरल स्टोर – दिलीप कुमार। अशोक जनरल स्टोर – अशोक जायसवाल। सुजीत पनीर एंड लस्सी भंडार – रिंकू यादव। राधाकृष्ण फैमिली रेस्टोरेंट – रूपलाल यादव। आदित्य ढाबा एंड फैमिली रेस्टोरेंट – रामबदन यादव। थाना मुगलसराय – होटल स्प्रिंग स्काई – विक्रम चौधरी। होटल सनशाइन – रीमा कौर। सुभाष पार्क तिराहे की चाय दुकान – प्यारेलाल यादव। थाना सैयदराजा – होटल मुरादाबादी – अहमद हुसैन। होटल मालिक – प्रेमप्रकाश।वाहन चालक जिन पर मुकदमा दर्ज कराया गया – आलम निवासी अलवर राजस्थान, छोटू निवासी उत्तराखंड, विष्णु निवासी मेवात हरियाणा, योगेश कुशवाहा निवासी रीवा मध्यप्रदेश, मुकीम निवासी मेवात हरियाणा, मोहम्मद नवाब निवासी सहारनपुर । एसपी का बयान:एसपी आकाश पटेल ने कहा कि “सड़क सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। हाईवे पर अवैध पार्किंग किसी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।”उन्होंने आमजन से अपील की कि “सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है। हाईवे पर वाहन केवल निर्धारित स्थान पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन करें।”