2 चोर व 3 बाल अपचारी गिरफ्तार,15 लाख का माल बरामद

गाजीपुर – अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गहमर पुलिस और स्वाट टीम ग्रामीण ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की योजना बना रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया तथा 03 बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया। आरोपियों की निशादेही पर 15 लाख रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है। कैसे हुई गिरफ्तारी:आज दिनांक 08.07.2026 को उ0नि0 श्री शिव प्रसाद पाण्डेय मय हमराहियान एवं स्वाट टीम ग्रामीण प्रभारी उ0नि0 श्री दीपक कुमार मय हमराहियान द्वारा फरीदपुर पुलिया के पास चेकिंग की जा रही थी। मुखबिर खास की सूचना पर चोरी की योजना बना रहे व पूर्व में मु0अ0सं0 171/2025 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस से संबंधित चोरी की घटना को कारित करने वाले आरोपियों को दबोचा गया। गिरफ्तार अभियुक्त:1-विनोद कुमार कमकर पुत्र स्व0 महेन्द्र कुमार, निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर, उम्र करीब 58 वर्ष। 2-पंकज कुमार गुप्ता पुत्र वीरेन्द्र प्रसाद गुप्ता, निवासी संतरामगंज बाजार सेवराई, थाना गहमर, उम्र करीब 30 वर्ष। 03 शातिर बाल अपचारी – पुलिस अभिरक्षा में लिए गए। बरामदगी:गिरफ्तार अभियुक्तों व बाल अपचारियों की निशादेही पर चोरी के 5 लाख 95 हजार रुपये नकद व करीब 10 लाख रुपये का आभूषण बरामद किया गया। कुल बरामदगी की कीमत 15 लाख रुपये आंकी गई है। गिरफ्तार अभियुक्तगण एवं बाल अपचारियों का आपराधिक इतिहास खंगाला गया तो सभी पर थाना गहमर में धारा 305(a), 331(4), 317(2), 313 बीएनएस के तहत पहले से मुकदमे दर्ज पाए गए। ये सभी पूर्व में भी चोरी की घटनाओं में संलिप्त रहे हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम- प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी, थाना गहमर मय हमराहियान,उ0नि0 शिव प्रसाद पाण्डेय, चौकी प्रभारी सेवराई मय हमराहियान, उ0नि0 दीपक कुमार, स्वाट टीम प्रभारी ग्रामीण मय हमराहियान। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण व बाल अपचारियों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








