ग़ाज़ीपुर

61 वर्षीय मृत बुजुर्ग की आधार कार्ड से हुई पहचान

गाजीपुर – रेवतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हमीद सेतु के नीचे गंगा नदी की रेत पर बुधवार सुबह एक बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नगसर हाल्ट थाना क्षेत्र के गोंहदा विशुनपुरा निवासी 61 वर्षीय केशरी के रूप में हुई है।पुलिस के अनुसार, आज बुधवार की सुबह एक व्यक्ति के नदी में शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकाला। मृतक के जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई और परिजनों को सूचना दी गई।परिजनों ने बताया कि केशरी कुछ दिन पहले अपने रिश्तेदारी में गाजीपुर जाने के लिए घर से निकले थे। वहां न पहुंचने परिजन उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन कोई पता नहीं चल सका था। आज पुलिस के जरिए सूचना मिलने पर पत्नी कलावती देवी सहित अन्य परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। शव देखकर परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में सन्नाटा पसर गया है।मृतक घर पर रहकर मजदूरी करता था।चौकी इंचार्ज अभिनव गुप्ता ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।घटना की सूचना पर सेतु पर राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी।