पूर्वांचल

दुष्कर्म का आरोपी,50 हजार का इनामी व 14 वर्ष से फरार, हुआ गिरफ्तार

चन्दौली 7 जुलाई 2026:- उच्चाधिकारियों के कुशल निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस ने सर्विलांस सेल की मदद से 14 वर्ष से वांछित 50,000/- रुपये के इनामिया व स्थायी वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्या है मामला:दिनांक 06.07.2026 को समय करीब 16.00 बजे थाना अलीनगर पुलिस टीम ने बाबतपुर, थाना फुलपुर, जनपद वाराणसी से मु0अ0स0 134/12 धारा 363/366/376 भा.द.वि. से संबंधित अभियुक्त संतोष कुमार पुत्र रमेश राम को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्त निवासी घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली उम्र करीब 42 वर्ष है और पिछले 14 वर्षों से फरार चल रहा था। इस पर 50,000/- रुपये का इनाम घोषित था और न्यायालय द्वारा स्थायी वारंट भी जारी था। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-संतोष कुमार पुत्र रमेश राम।निवासी: ग्राम घुस खास, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली, उम्र: करीब 42 वर्ष।आपराधिक इतिहास-एस.टी. नं0 107/2013 – अ0स0 134/12 धारा 363/366/376 भा.द.वि., थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम- निरीक्षक घनश्याम शुक्ल, थाना प्रभारी, थाना अलीनगर, जनपद चन्दौली, उ0नि0 अमित कुमार सिंह, चौकी प्रभारी भूपौली, थाना अलीनगर, हे0का0 विकास सिंह, थाना अलीनगर,  का0 संदीप, सर्विलांस सेल, थाना अलीनगर। रि0का0 सर्वजीत सिंह गौतम, थाना अलीनगर