ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक सवार को मारा धक्का, बाइक सवार घायल

गाजीपुर: शहर कोतवाली क्षेत्र के चौकियां ओवरब्रिज के पास ट्रैक्टर ट्राली ने रसूलपुर बेलवा गांव निवासी बाइक सवार शिवनारायण यादव को धक्का कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर ट्राली चालक को दौड़ाया तो वह भाग खड़ा हुआ। जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। हालांकि इस मामले में अभी कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है।जंगीपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर बेलवा गांव निवासी शिवनारायण यादव महराजगंज की ओर से बाइक से बुधवार की शाम घर लौट रहे थे। उसी दौरान तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने धक्का मार दिया। बाइक ट्रैक्टर ट्राली में फंस गई, जबकि उसका पहिया शिवनारायण के दोनों पैर के अंगुली पर चढ़ गया। गनीमत रही कि कोई ट्रैक्टर रुक गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे की जानकारी होने पर शिवनारायण यादव के पुत्र सुभाष, गोलू यादव मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार करने का बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी।








