प्रापर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में STF को बड़ी कामयाबी,1 लाख का इनामी गिरफ्तार

लखनऊ – उत्तर प्रदेश STF को लखनऊ के चर्चित प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह हत्याकांड में बड़ी सफलता मिली है। STF और पीजीआई पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹1 लाख के इनामी फरार आरोपी सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। किसान पथ से हुई गिरफ्तारी:आरोपी को डलौना, किसान पथ ओवरब्रिज के नीचे से दबोचा गया। उसके कब्जे से पुलिस ने ये सामान बरामद किया: हत्या में प्रयुक्त .32 बोर की अवैध पिस्टल, 3 जिंदा कारतूस, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल, रूपए 2,200 नकद। क्या था मामला:27 मई 2026 को लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर संदीप सिंह की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।मामले की जांच के दौरान STF ने पहले ही मुख्य साजिशकर्ता समेत कई आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं मुख्य शूटर संजय उर्फ संजीव पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पूछताछ में बडा़ खुलासा:गिरफ्तार आरोपी सचिन कुमार ने पूछताछ में स्वीकार किया कि हत्या के समय वह मोटरसाइकिल चला रहा था और उसके साथी संजय ने संदीप सिंह पर गोली चलाई थी।आरोपी ने बताया कि हत्या की साजिश दिनेश यादव की रंजिश के चलते रची गई थी। घटना से पहले कई बार रेकी की गई और इसके लिए अलग से मोटरसाइकिल खरीदी गई थी।घटना के बाद आरोपी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में छिपता रहा। पुलिस के अनुसार वह कोर्ट में सरेंडर करने की तैयारी में था, लेकिन उससे पहले ही STF ने उसे गिरफ्तार कर लिया।फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पीजीआई थाना में दर्ज मुकदमे में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।








