ग़ाज़ीपुर

चोरी व धोखधड़ी के मामले में वांछित गिरफ्तार

गाजीपुर,10.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना रामपुर माँझा पुलिस ने आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की मोटर साइकिल बरामद की है। क्या है मामला-आज दिनांक 10.07.2026 को उ0नि0 मोतीलाल थाना रामपुर मांझा मय हमराह द्वारा बुढऊ बाबा मंदिर, चकेरी रद्दीपुर मोड़ के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मु0अ0सं0 84/2026 धारा 317(2), 318(4) बीएनएस से संबंधित 01 नफऱ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-नितेश कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र चन्द्रकांत यादव,निवासी: ग्राम मटखन्ना (नारीपचदेवरा), थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर। बरामदगी – 01 अदद मोटर साइकिल।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 मोतीलाल, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर