ग़ाज़ीपुर

7 साइबर ठग 2.55 करोड़ की ठगी में गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 12.07.2026:पपुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर राकेश कुमार मिश्रा व क्षेत्राधिकारी नगर/साइबर के कुशल निर्देशन में टास्क फ्रॉड, फेक रेटिंग, म्यूल खाताधारक, संदिग्ध मोबाइल नम्बर, Ponzi Scheme व संदिग्ध एटीएम निकासी के माध्यम से ठगी करने वालों के खिलाफ 08 टीमें गठित कर जनपद के विभिन्न स्थानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 07 अभियुक्त गिरफ्तार किए गए। इनके विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों में NCRP PORTAL पर 21 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं और कुल 2.55 करोड़ रुपये की ठगी में संलिप्तता पाई गई है।अभियुक्तों का विवरण- प्रियांश प्रजापति पुत्र अरविन्द प्रजापति, ग्राम सिधरा थाना सैदपुर, उम्र-19 वर्ष। इंस्टाग्राम पर प्रचार कर Star Pay व Omni Gate नाम की कंपनी के जरिए करंट व सेविंग खाते में साइबर फ्रॉड की धनराशि प्राप्त करता था। कुलदीप वर्मा पुत्र भोला प्रसाद वर्मा, ग्राम देवल थाना गहमर, उम्र-32 वर्ष। बैंक में खाता खुलवाकर साइबर फ्रॉड की रकम प्राप्त कर अन्य साथियों के खाते में भेजता था। 3 राज्यों से कुल 05 शिकायतें दर्ज। प्रिंस गुप्ता पुत्र स्व0 मदन गुप्ता, गंगौली थाना कासिमाबाद, उम्र-18 वर्ष। Jeevan Neer, NGA, YM App के माध्यम से टास्क गेमिंग द्वारा साइबर फ्रॉड करता था।अनुराग कुमार पुत्र सुखराम, ग्राम बकराबाद थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर। सन्नी उर्फ पवन पुत्र अज्ञात, निवासी ग्राम अज्ञात। बाल अपचारी, निवासी महुआवारी बेटावर कला थाना जमानियाँ, उम्र-16 वर्ष। अपने नाम से खाता खुलवाकर कमीशन लेकर साइबर अपराधियों को बेचता था। बाल अपचारी, निवासी ढढ़नी रणवीर राय थाना सुहवल, उम्र-17 वर्ष। भोले-भाले लड़कों को पैसे का लालच देकर बैंक खाता खुलवाकर मोटे पैसे लेकर साइबर अपराधियों को बेचता था। अपराध का तरीका: टास्क फ्रॉड / फेक रेटिंग: Flipkart, Myntra, Meesho जैसी साइट्स से डेटा चोरी कर फेक रेटिंग करवाना और सेलर से कमीशन लेना।म्यूल खाता: करेंट खाता खुलवाकर Investment, Gaming, Trading व अन्य साइबर अपराध की रकम प्राप्त करना।संदिग्ध मोबाइल नम्बर: WhatsApp व Telegram ग्रुप के माध्यम से टास्क पूरा कराने के नाम पर ठगी। पंजीकृत अभियोग: मु0अ0सं0-130/2026 धारा-318(4) BNS व 66D IT Act, थाना गहमर। मु0अ0सं0-139/2026 धारा-318(4) BNS व 66D IT Act, थाना दिलदारनगर। मु0अ0सं0-206/2026 धारा-318(4) BNS व 66D IT Act, थाना मुहम्मदाबाद।मु0अ0सं0-247/2026 धारा-318(4) BNS व 66D IT Act, थाना सैदपुर। मु0अ0सं0-489/2026 धारा-318(4), 319(2) BNS व 66C, 66D IT Act, थाना कोतवाली। मु0अ0सं0-224/2026 धारा-318(4) BNS व 66D IT Act, थाना जमानियाँ। पुलिस टीम:नि0 रहमतुल्लाह खान (प्रभारी साइबर थाना), उ0नि0 विवेक पाठक (प्रभारी साइबर सेल) व थाना कोतवाली, गहमर, सैदपुर, जमानियाँ, दिलदारनगर, मुहम्मदाबाद की टीमें। जनता से अपील-सोशल मीडिया पर पैसे कमाने के लुभावने ऑफर के लालच में न आएं।भारत सरकार द्वारा प्रतिबंधित गेमिंग एप का लिंक न खोलें। इससे खाता फ्रीज हो सकता है और कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।अपने नाम से खाता खुलवाकर किसी को कमीशन के लालच में न दें।साइबर अपराध होने पर तत्काल 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज कराएं।साइबर क्राइम थाना: 78398642020, साइबर सेल: 7307022900