ग़ाज़ीपुर

पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 13.07.2026:अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 13.07.2026 को उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा रघुवंश चौराहे के पास चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 127/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित 01 शातिर अभियुक्त को रेलवे स्टेशन सादात से गिरफ्तार किया गया। वादी संजय राजभर पुत्र स्व0 रामकिशोर राजभर, निवासी ग्राम बडागांव, थाना सादात, गाजीपुर की तहरीर के आधार पर दर्ज मुकदमे की विवेचना के क्रम में साक्ष्य संकलित कर धारा 87/64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।-गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-संदीप चौहान पुत्र हरेन्दर,निवासी ग्राम अहिरिपर, थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर
उम्र करीब 19 वर्ष,आपराधिक इतिहास
मु0अ0सं0 127/2026 धारा 137(2)/87/64(1) बीएनएस व 5L/6 पाक्सो एक्ट, थाना सादात, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 श्री प्रदीप कुमार मय हमराह, थाना सादात, जनपद गाजीपुर