ग़ाज़ीपुर

जमीनी विवाद में चला लाठी-डंडे, पुलिस ने कराया बीच-बचाव

गाजीपुर, 13 जुलाई 2026 – भांवरकोल थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में सोमवार को एक पारिवारिक जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनो पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और घूंसों से मारपीट शुरू हो गई।घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मारपीट में एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है।घटना की जानकारी मिलते ही भांवरकोल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया और स्थिति को बिगड़ने से बचाया।भांवरकोल थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि “मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष से तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।”फिलहाल गांव में शांति है और पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है।