12 घंटे में 363 PCS अफसरों के तबादले,181 SDM बदले

लखनऊ, 13 जुलाई 2026 – उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने महज 12 घंटे के भीतर कुल 363 PCS अधिकारियों का तबादला कर दिया है।रविवार देर रात 182 PCS अधिकारियों की पहली तबादला सूची जारी की गई थी। इसके बाद सोमवार को 181 PCS अधिकारियों की दूसरी सूची जारी कर दी गई। महिला अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी:दोनों सूचियों में कुल 91 महिला अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।1-पहली सूची: 182 अधिकारियों में 54 महिला अधिकारी शामिल थीं।2-दूसरी सूची: 181 अधिकारियों में 37 महिला अधिकारियों को नई तैनाती मिली। वाराणसी और अयोध्या में बड़े बदलाव: वाराणसी के चर्चित SDM पिनाकपाणि द्विवेदी का तबादला फतेहपुर कर दिया गया है। वहीं अपनी प्रशासनिक कार्यशैली और औचक निरीक्षणों को लेकर चर्चा में रहीं गरिमा सौनकिया, नैनसी सिंह, मल्लिका नैन और श्रेया समेत कई चर्चित अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अयोध्या:अयोध्या से 8 अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें प्रवीण यादव, श्रेया, सुधीर कुमार, अशोक कुमार गुप्ता, अरविंद कुमार तृतीय, अशोक कुमार सैनी, रामप्रसाद त्रिपाठी और अभिषेक कुमार सिंह शामिल हैं। इन्हें विभिन्न जिलों में नई तैनाती दी गई है। सरकार का उद्देश्य:प्रदेश सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था, राजस्व, प्रशासन और सरकारी कार्यों में गति लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस तबादले के बाद कई जिलों में SDM और अन्य प्रशासनिक पदों पर नए चेहरे आएंगे, जिससे जमीनी स्तर पर कामकाज में तेजी आने की उम्मीद है।








