पूर्वांचल

लाखों रुपए मूल्य की दारू के साथ एक गिरफ्तार

चन्दौली, दिनांक 14.07.2026:दिनांक 13.07.2026 को प्रभारी निरीक्षक श्री गगनराज सिंह के नेतृत्व में अलीनगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर भारत पेट्रोलियम मेन गेट से 500 मीटर पहले, बहद ग्राम सरेसर के पास चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक नम्बर UP65BT3990 को रोककर तलाशी ली गई। बरामदगी:ट्रक के डाले से 23 बोरी बरामद हुईं। प्रत्येक बोरी में 05 पेटी के हिसाब से कुल 115 पेटी अवैध देशी शराब मिली।प्रत्येक पेटी में 45 टेट्रा पैक ब्लू लाइम देशी शराब थी। प्रत्येक टेट्रा पैक 200 ML का था। कुल बरामद शराब: 1035 लीटर, अनुमानित कीमत: ₹04 लाख रुपये। गिरफ्तार अभियुक्त: राकेश कुमार पुत्र रामेश्वर शाह निवासी: ग्राम सोनहर, थाना शिवसागर, जनपद रोहतास, बिहार,उम्र: 28 वर्ष, पूछताछ में हुआ खुलासा- गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह वाराणसी से शराब लोड कर बिहार ले जा रहा था। वाहन स्वामी द्वारा बताए गए पते पर शराब पहुंचाने के एवज में उसे अच्छा मुनाफा मिलता था। आज रिंग रोड पर पचपेड़वा के पास बोल्डर लगे होने के कारण वह इस रास्ते से जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। विधिक कार्यवाही: बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर पर मु0अ0सं0 445/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम: प्रभारी निरीक्षक गनराज सिंह, थाना अलीनगर, उ0नि0 पंकज कुमार सिंह, चौकी प्रभारी ताराजीवनपुर, उ0नि0 धुरेन्द्र प्रसाद, थाना अलीनगर, हे0का0 राकेश कुमार मौर्या, थाना अलीनगर, का0 राहुल सिंह, थाना अलीनगर,  रि0का0 विपिन कुमार गुप्ता, थाना अलीनगर