ग़ाज़ीपुर

पूर्व उपनिदेशक कपिल देव राम का भव्य स्वागत समारोह

गाजीपुर, 14 जुलाई, 2026 :मेरा युवा भारत, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के गाजीपुर के तत्कालीन उपनिदेशक कपिल देव राम के बिहार प्रदेश के राज्य निदेशक तथा सेंट्रल जोन (उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश) के रीजनल डायरेक्टर नियुक्त होने के उपलक्ष्य में रविवार को विकास भवन सभागार में जनपद के युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा भव्य सम्मान एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।इस अवसर पर कपिल देव राम को पुष्पगुच्छ, माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।कपिल देव राम बोले – “गाजीपुर मेरे लिए परिवार है”सम्मान से अभिभूत कपिल देव राम ने कहा कि “गाजीपुर मेरे लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि एक परिवार है। यहां के युवाओं का स्नेह, विश्वास और सहयोग मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।”उन्होंने अपनी सभी उपलब्धियों का श्रेय टीम, स्वयंसेवकों एवं जनपद की युवा शक्ति को देते हुए कहा कि “किसी भी संस्था की सफलता सामूहिक प्रयास, पारदर्शिता और सेवा भावना से ही संभव है।”नई जिम्मेदारी पर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक बड़ा दायित्व भी है। वे युवाओं को राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास एवं जनभागीदारी से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करते रहेंगे।गणमान्यों ने की सराहना-सुभाष चंद्र प्रसाद, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक: कपिल देव ने टीम भावना और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनका व्यक्तित्व प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा है। रवि कुमार मिश्रा, जिला युवा अधिकारी: गाजीपुर की युवा शक्ति रचनात्मक गतिविधियों में अग्रणी रही है।सरोजनी कुमार राय: कपिल देव ने पद की गरिमा को नई पहचान दी। विनोद शर्मा, आर सेटी के पूर्व निदेशक: उनके नेतृत्व में प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने युवाओं को नई दिशा दी।कार्यक्रम में लोकगायक सूबेदार स्नेही, राजन पंडित एवं जावेद खान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किए। ये लोग रहे उपस्थित :कमरुद्दीन पूर्व अध्यक्ष बाल कल्याण समिति, राघवेंद्र कुशवाहा, हरेंद्र कुशवाहा पूर्व प्रधान, पंकज सिंह टाइगर, पंकज सिंह यादव पूर्व अध्यक्ष प्रधान संघ, सुमन बिंद जिला मंत्री भाजपा, नन्हे सिंह, कमलेश प्रकाश सिंह, अमरनाथ तिवारी, रमेश सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन अंगद सिंह यादव ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नवीन सिंह, लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक ने किया।