ग़ाज़ीपुर

गोवध निवारण अधिनियम के तहत दो गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक 14.07.2026:अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह द्वारा दिनांक 14.07.2026 को बसनिया मोड़ ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे पर चेकिंग के दौरान एक अदद महिन्द्रा बोलेरो पिकअप में 02 राशि गाय के साथ 02 नफर अभियुक्तगण 1. राजेश कुमार पुत्र बेचन राम 2.गोलू यादव पुत्र दुर्गविजय यादव को गिरफ्तार किया गया । उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 155/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधि0 का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता- राजेश कुमार पुत्र बेचन राम निवासी ग्राम अलीपुर मदरा थाना-भुडकुडा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 36 वर्ष, गोलू यादव पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी ग्राम बसारतपुर थाना कोपगंज जनपद मऊ उम्र करीब 19 वर्ष।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 कमलेश कुमार मय हमराह थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर