एक पेड़ मां के नाम महायज्ञ के तहत 200 पौधे रोपे गए, मुख्य अतिथि रहे ओमप्रकाश राजभर

गाजीपुर, 14 जुलाई 2026 – जनपद में “एक पेड़ मां के नाम” वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 के तहत बृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन हनुमान मंदिर शेखपुर, विकास खण्ड विरनो में धूमधाम से किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि मा0 कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और शासन से नामित नोडल अधिकारी/आयुक्त वाराणसी मण्डल एस. राजलिंगम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 पौधे रोपित किए गए। गायक राकेश कुमार ने “आओ धरती सजाएं आसमान के लिए” सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य है। इसी क्रम में गाजीपुर में 47 लाख 68 हजार 730 पौधे रोपे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे और सड़कों के निर्माण में कटे पेड़ों की भरपाई के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण जरूरी है।विधायक जखनियां बेदी राम, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल, जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, सीडीओ आलोक प्रसाद सहित कई जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने पौधरोपण किया।प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जनपद में वन विभाग द्वारा 19 लाख 29 हजार और अन्य विभागों द्वारा 28 लाख 39 हजार 730 पौधे लगाए जा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन बृजेश श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं, एनसीसी, एनएसएस और आमजन ने भी भाग लिया।








