ग़ाज़ीपुर

होटल कारोबारी विनीत राय की हत्या में आरोपित एक और गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 14.07.2026:जनपद गाजीपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने बिन्दू होटल के मालिक के लड़के विनीत राय की हत्या के मामले में प्रकाश में आये 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। क्या है पूरा मामला:दिनांक 13.07.2026 को प्र0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह द्वारा चौकियां मोड़ हाईवे के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की।जांच में पता चला कि थाना कोतवाली क्षेत्र में बिन्दू होटल के मालिक के बेटे विनीत राय की हत्या के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस से सम्बन्धित प्रकाश में आये अभियुक्त को पकड़ा गया है। गिरफ्तार अभियुक्त:पुलिस ने उक्त मुकदमे से सम्बन्धित सौरभ तिवारी पुत्र स्व0 विनीत तिवारी को गिरफ्तार किया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता:सौरभ तिवारी पुत्र स्व0 विनीत तिवारी
निवासी: ग्राम बीकापुर, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर
उम्र: 24 वर्ष।आपराधिक इतिहास:मु0अ0सं0 365/2026 धारा 103(1), 191(2), 3(5), 61(2) बीएनएस – थाना कोतवाली, गाजीपुर।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अन्य संलिप्त अभियुक्तों की तलाश में भी जुटी हुई है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: प्र0नि0 प्रमोद कुमार सिंह मय हमराह,थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर,पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।