
गाजीपुर,दिनांक: 14.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली भुड़कुड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आर्म्स एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।दिनांक 14.07.2026 को उ0नि0 राजमणि सरोज मय हमराह द्वारा चौजा खास पुल के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 173/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित 01 नफर अभियुक्त को काली माता मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का नाम व पता: ऋषिकेश कुमार पुत्र रविन्द्र राम,निवासी: ग्राम गौराखास, थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, जिला गाजीपुर। उम्र: 22 वर्ष। बरामदगी:पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद तमंचा .315 बोर। 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस मामले में तमंचे की खरीद-फरोख्त के स्रोत की भी जांच कर रही है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम: उ0नि0 राजमणि सरोज मय हमराह।थाना कोतवाली भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर








