किसान दिवस की बैठक में किसानों ने सीडीओ की समस्यायों के समाधान की मांग

गाजीपुर, 15 जुलाई 2026: मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में माह के तृतीय बुधवार को किसान दिवस की बैठक संपन्न हुई। बैठक में उप निदेशक कृषि विजय कुमार, संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनपद के किसान उपस्थित रहे।किसानों ने रखीं समस्याएं-
बैठक में किसानों ने सिंचाई, विद्युत, खाद-बीज, नहर, पशुपालन, बैंक और आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं रखीं। प्रमुख शिकायत:खाद वितरण न होना – नारियांव समिति पर खाद न मिलने की शिकायत, सुरेंद्र कुशवाहा, नारियाव,नहर में पानी न आना – मुडरमा, मलेढी वीरपुर माइनर में पानी न पहुंचने की शिकायत,ट्यूबवेल व ट्रांसफार्मर खराब – बसंत पट्टी के ट्यूबवेल की नाली व पकड़ी-बीकापुर में जर्जर तार व ट्रांसफार्मर बदलने की मांग,यंत्र बुकिंग व केसी – यंत्र बुकिंग की टोकन राशि भुगतान और यूनियन बैंक मिर्जाबाद द्वारा केसीसी न बनने की समस्या,पशुपालन – एफएमडी टीकाकरण और पशु टैगिंग की मांग,पेट्रोल/डीजल आपूर्ति – ओम साई परमार्थ फिलिंग स्टेशन, सुहवल द्वारा किसानों को ईंधन न देने की शिकायत,क्रय केंद्र – वृंदावन में क्रय केंद्र स्थापित करने का अनुरोध। मुख्य विकास अधिकारी का निर्देश:मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और पारदर्शी निस्तारण किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रतिबद्ध है। किसान योजनाओं का लाभ लें और वैज्ञानिक खेती अपनाएं।उप कृषि निदेशक ने बताया कि कृषि यंत्रों की बुकिंग 16 से 30 जुलाई 2026 तक upaquiculture.gov.in पोर्टल पर होगी। सूखे को देखते हुए ज्वार, बाजरा, मक्का जैसी कम पानी वाली फसलें अपनाने और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में पंजीकरण की सलाह दी गई।बैठक में कृषि, सिंचाई, विद्युत, पशुपालन, सहकारिता सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।








