ग़ाज़ीपुर

नाबालिग पीड़िता बरामद,दो गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक 15.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सैदपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।दिनांक 15.07.2026 को म0उ0नि0 श्वेता कुमारी मय हमराह द्वारा सर्विलांस सेल की मदद से चेकिंग के दौरान मु0अ0सं0 410/25 धारा 61(2), 137(2) बी.एन.एस. से संबंधित नाबालिग पीड़िता को सकुशल बरामद किया गया। इस मामले में संलिप्त 02 अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता- सुमित पुत्र नगीना, निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष। राज पुत्र नगीना, निवासी ग्राम नारायनपुर ककरही, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 19 वर्ष। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 410/25 धारा 137(2), 87, 61(2), 142 बी0एन0एस0, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर।गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-म0उ0नि0 श्वेता कुमारी मय हमराह, थाना सैदपुर, जनपद गाजीपुर

    मीडिया सेल
    जनपद गाजीपुर