पाक्सो एक्ट में वांछित बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में

गाजीपुर,दिनांक: 24.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भांवरकोल पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित एक बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया है। क्या है मामला:थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 138/26 धारा 74/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत है। इस मुकदमे में वांछित चल रहे एक नाबालिग को आज दिनांक 24.07.2026 को चेकिंग के दौरान हिरासत में लिया गया।उ0नि0 श्री दयाशंकर सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान उक्त बाल अपचारी को अभिरक्षा में लिया गया। बाल अपचारी को नियमानुसार किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। अपराधिक इतिहास-
मु0अ0सं0 138/26 धारा 74/351(3) बीएनएस व 7/8 पॉक्सो एक्ट, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।अभिरक्षा में लेने वाली टीम
उ0नि0 श्री दयाशंकर सिंह, थाना भांवरकोल, जनपद गाजीपुर।पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।








