ग़ाज़ीपुर

“गाजीपुर टुडे” डिजिटल मीडिया के कार्यालय का सुश्री सविता सिंह ने किया शुभारंभ

गाजीपुर। वर्ष 2016 से संचालित जनपद के लोकप्रिय समाचार पोर्टल “गाजीपुर टुडे” के नए कार्यालय का शुभारंभ मंगलवार को धूमधाम से किया गया। कार्यालय का उद्घाटन जनपद की जानी-मानी समाज सेविका सूची सविता सिंह द्वारा फीता काटकर किया गया। मीडिया समाज की आवाज है – सुश्री सविता सिंह :इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए सुश्री सविता सिंह ने कहा कि “समाज में दबे-कुचले लोगों की आवाज उठाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। मुझे गाजीपुर टुडे के नए कार्यालय का शुभारंभ करने पर अत्यंत प्रसन्नता हो रही है। मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में भी गाजीपुर टुडे गरीबों, मजलूमों और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाता रहेगा।” मीडिया समाज का आईना है : संतोष जायसवाल :कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता संतोष जायसवाल ने कहा कि “मीडिया समाज का आईना है। जिन मजबूर लोगों को कहीं न्याय नहीं मिलता, वे मीडिया के माध्यम से अपनी बात उच्च अधिकारियों और समाजसेवियों तक पहुंचाते हैं। इससे उनकी समस्याओं का समाधान संभव हो पाता है। गाजीपुर टुडे ने पिछले 9 वर्षों में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विश्वसनीय पहचान बनाई है।”गणमान्य लोगों की रही उपस्थित :नवीन कार्यालय के शुभारंभ अवसर पर बड़ी संख्या में पत्रकार, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम में उमेश चंद्र श्रीवास्तव, मंटू प्रधान, अजय राय, बबलू, मनोज यादव, शिव प्रकाश सिंह, अरविंद सिंह, नीरज सिंह, सुधीर पांडे सहित, आफताब आलम, कमलेश यादव,कई गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थिति रही। सभी ने गाजीपुर टुडे की टीम को नए कार्यालय के लिए बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।गाजीपुर टुडे की टीम ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पाठकों का विश्वास और सहयोग ही संस्थान की सबसे बड़ी पूंजी है।

Ghazipur #GhazipurToday #OfficeOpening #Media #SavitaSingh #SantoshJaiswal #Journalism #GhazipurNews #HindiNews #गाजीपुर