पूर्वांचल

युवती को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पिता – पुत्र गिरफ्तार

वाराणसी। पुलिस कमिश्नरेट वाराणसी की सिंधोरा थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ऑपरेशन चक्रव्यूह अभियान के तहत की गई। क्या है पूरा मामला:पुलिस के अनुसार, 14 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना सिंधोरा में तहरीर दी। आरोप है कि कुलदीप कुमार उनकी बेटी को काम दिलाने के बहाने महाराष्ट्र के भुसावल ले गया। वहां उसने विवाह का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।शिकायत में कहा गया कि युवती के गर्भवती होने के बाद जब उसने विवाह की बात की तो कुलदीप कुमार और उसके पिता शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब ने शादी से इनकार कर दिया और कथित रूप से धमकी भी दी।परिजनों का आरोप है कि इन घटनाओं से मानसिक रूप से आहत होकर युवती ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। उसे उपचार के लिए पंडित दीनदयाल उपाध्याय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने किया त्वरित कार्रवाई:मामले में मु0अ0सं0 136/2026 के तहत धारा 108 एवं 352 बीएनएस में मुकदमा पंजीकृत किया गया।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर हथिवार मोड़ के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम कुलदीप कुमार और शैलेन्द्र कुमार उर्फ मुनीब हैं।फिलहाल पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की आगे जांच की जा रही है।