ग़ाज़ीपुर

तीन शातिर बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में,लूट का माल बरामद

गाजीपुर,दिनांक: 16.07.2026:आज दिनांक 16.07.2026 को थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 509/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस व मु0अ0सं0 514/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित प्रकाश में आए 03 नफर बाल अपचारियों को रौजा ओवरब्रिज के पास से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इनके कब्जे से कुल 46,400 रु0, 01 अदद कैमरा, 01 अदद माला लाकेट (पीली धातु) बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है। घटना का संक्षिप्त विवरण:आज उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह मु0अ0सं0 509/2026 के सफल अनावरण हेतु जमानिया मोड़ पर मौजूद थे। इसी दौरान सूचना मिली कि 2 दिन पहले शिववाटिका के पास काले रंग की मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति का कैमरा छीना गया था और 14.07.2026 को अष्टभुजी कॉलोनी में एक महिला का लॉकेट छीना गया था।सूचना पर पुलिस टीम ने रौजा ओवरब्रिज के नीचे घेराबंदी कर तीनों बाल अपचारियों को छिनैती का सामान बेचने की फिराक में पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने बताया कि उक्त दोनों घटनाएं उन्होंने ही की थीं। बाल अपचारियों द्वारा पूर्व में की गई लूट की घटनाएं:पूछताछ में बाल अपचारियों ने कई अन्य घटनाओं को भी स्वीकार किया:1-कुछ दिन पहले रामगढ़ कासिमाबाद में एक सोनार से 8,000 रुपये लूटे थे। 2-कुवाटी के पास नहर से एक चैन छीनकर 24,000 रुपये में बेची थी।3-नाथूपुर पुलिया के पास एक व्यक्ति से सोने की सिकड़ी व 3,000 रुपये छीने थे।बाल अपचारियों का आपराधिक इतिहास-मु0अ0सं0 509/2026 धारा 304(2), 317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 514/2026 धारा 304(2),317(2) बीएनएस थाना कोतवाली, मु0अ0सं0 170/2026 धारा 309(4), 351(3), 317(2) बीएनएस थाना कासिमाबाद, मु0अ0सं0 125/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना सादात, मु0अ0सं0 119/2026 धारा 309(4) बीएनएस थाना सादात। बरामदगी: तीनों बाल अपचारियों के कब्जे से कुल 46,400 रुपये नकद, 01 अदद कैमरा, 01 अदद माला लाकेट (पीली धातु) बरामद। पुलिस अभिरक्षा में लेने वाली पुलिस टीम:उ0नि0 शिवाकांत मिश्रा मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर।उ0नि0 अभिनव कुमार गुप्ता मय हमराह, थाना कोतवाली, जनपद गाजीपुर