ग़ाज़ीपुर

प्रेमी के साथ रहने की ज़िद पर बच्चों और पति को छोड़ गयी मासूका

मरदह गाजीपुर,स्थानीय थाने में बुधवार को एक पारिवारिक विवाद उस समय चर्चा का विषय बन गया जब दो माह से लापता महिला ने अपने पति और बच्चों के साथ रहने से साफ इंकार कर दिया। क्या है माजरा; मऊ जिले के सरसेना गांव निवासी तुलसी राम का आरोप है कि उनकी पत्नी सरगम करीब दो माह पहले मरदह थानाक्षेत्र के पिपनार गांव निवासी विनीत कुमार पुत्र विजयशंकर राम के साथ भाग गई थी।तुलसी राम ने यह भी आरोप लगाया कि महिला घर से नकदी और आभूषण भी साथ लेकर गई थी। इसके बाद से ही वह लगातार मर्दह थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।थाने में हुई पंचायत, समझौता फेल:इस बीच बुधवार को महिला अपने प्रेमी विनीत कुमार को लेकर मरदह थाने पहुंची। यहां पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते का प्रयास किया गया।लेकिन विवाहिता अपने फैसले पर कायम रही। उसने स्पष्ट रूप से कहा कि वह पति व बच्चों के साथ नहीं रहेगी और अपने प्रेमी के साथ ही जीवन बिताएगी। बच्चों को पति पास छोड़ गयी मासूका:पुलिस और दोनों पक्षों की सहमति से लिखित समझौता हुआ। इसके बाद महिला ने अपने 4 और 5 वर्ष के दोनों मासूम बच्चों को पति तुलसी राम के पास छोड़ दिया और प्रेमी विनीत कुमार के साथ चली गई।इसके बाद मायूस पति बच्चों को साथ लेकर अपने घर लौट गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से बयान दर्ज कर मामले में आगे की कार्रवाई पूरी की।