ग़ाज़ीपुर

जिला कारागार में आयोजित हुआ त्वचा रोग शिविर

गाजीपुर। उत्तर प्रदेशीय अपराध निरोधक समिति, लखनऊ के चेयरमैन कमलेश श्रीवास्तव के निर्देश पर जिला अपराध निरोधक समिति, गाजीपुर के बैनर तले मंगलवार को जिला कारागार, गाजीपुर में त्वचा रोग शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का आयोजन महर्षि विश्वामित्र स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा के सहयोग से किया गया। 533 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षणविशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में कुल 533 बंदियों की जांच की गई। जांच के दौरान 58 बंदी त्वचा रोग से ग्रसित पाए गए।चिकित्सकों ने सभी मरीजों के लक्षणों के आधार पर जांच कर निःशुल्क दवा वितरित की।शिविर में डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. अभय शक्ति, डॉ. संजय जायसवाल, डॉ. शिशिर शैलेश सहित फार्मासिस्ट विकास यादव, अदीप कुमार और जेल चिकित्सक मौजूद रहे।बंदियों और प्रशासन ने की सराहनाशिविर में निःशुल्क उपचार और दवा पाकर बंदियों में खुशी का माहौल रहा। बंदियों और जेल प्रशासन ने इस पहल की सराहना की।जेल अधीक्षक जगदंबा प्रसाद दुबे ने जिला अपराध निरोधक समिति के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों से बंदियों को समय पर उपचार मिल पाता है।इस अवसर पर जिला अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव अभिषेक कुमार सिंह, संगठन सचिव वसीम रज़ा, सुनील सिंह मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जेलर शेषनाथ यादव, डिप्टी जेलर राजेश कुमार सहित अन्य जेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।जिला अपराध निरोधक समिति ने बताया कि आगे भी कारागार में समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर आयोजित कर बंदियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखा जाएगा।