एटीएम से ठगी और चोरी करने वाले दो गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 17.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एटीएम से ठगी और चोरी करने वाले 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।आज दिनांक 17.07.2026 को उ0नि0 धनंजय मिश्रा मय हमराह द्वारा लक्ष्मनपुर प्राथमिक विद्यालय नहर की पुलिया के पास चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर मु0अ0सं0 204/26 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त: सोनू राजभर पुत्र नंदलाल राजभर निवासी ग्राम टेडवा बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष, इस्माइल पुत्र अब्बास निवासी ग्राम टेडवा बेलहरी थाना खानपुर जनपद गाजीपुर उम्र 34 वर्ष।बरामदगी:अभियुक्तों के कब्जे से 16,210 रुपये, 01 अदद लोहे का फ्रेम, 04 अदद एटीएम कार्ड व 01 अदद हीरो स्पलेंडर प्लस मोटर साईकिल बरामद की गई।अपराध करने का तरीका-पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि:1-एटीएम-फ्रेम वाला तरीका: ये सूनसान स्थानों के एटीएम में पैसा निकलने वाले स्थान पर लोहे का फ्रेम लगा देते थे। जब कोई पैसा निकालता था तो वह फ्रेम में फंस जाता था। व्यक्ति के जाने के बाद ये फ्रेम निकालकर उसमें फंसे रुपये ले लेते थे। 2- एटीएम स्वैपिंग: बैंक/एटीएम के आसपास रहकर मदद के बहाने लोगों को बातों में उलझाते थे। उनका एटीएम धोखे से बदल देते और पिन की जानकारी कर लेते। बाद में उनके खाते से रुपये निकाल लेते थे। 3-बैंक से निकासी पर नजर: बैंक से रुपये निकालने वाले लोगों पर निगरानी रखते। मौका पाकर डिक्की या साइकिल से रुपये चोरी कर लेते थे।आपराधिक इतिहास व कार्रवाई:दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नंदगंज में मु0अ0सं0 204/26 धारा 303(2), 317(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम-उ0नि0 धनंजय मिश्रा मय हमराह, थाना नंदगंज, जनपद गाजीपुर।








