ग़ाज़ीपुर

नाबालिग से रेप केस में जमानत याचिका खारिज

गाजीपुर:नंदगंज मे नाबालिंग लड़की से हुवे रेप केस में जमानत याचिका पास्को न्यायालय ने खारिज किया। समर्पण संस्था के चेयरमैन सविता सिंह गरीबों, पिछड़ों, विकलांगों के लिए हमेशा मदद को तत्पर्य रहती है, नंदगंज में 6 साल की मासूम बच्ची के साथ दिनांक 26/03/2026 को दिन में गाँव के ही किशोर द्वारा किए गए बलात्कार के प्रकरण में पीड़ित के पिता ने समर्पण संस्था के चेयरमैन सविता सिंह ने उनके कार्यालय में मुलाकात किया तो सविता सिंह द्वारा गरीब पिता को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, धनंजय सिंह से संपर्क कर सभी तथ्यों से अवगत कराते हुए गरीब की न्याय की लड़ाई में सहयोग की अपेक्षा की गई। पीड़िता एवं उसके परिवार से संपर्क कर निःशुल्क पैरवी का आश्वासन देकर हर संभव मदद किया गया। उसी क्रम में अपचारी की जमानत याचिका किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर में दाखिल पर दिनांक 29/05/2026 को निरस्त करवा दिया गया जिसपर विपक्षी माननीय न्यायालय पाक्सो एक्ट गाजीपुर में अपना अपील प्रस्तुत किया जिसमे अधिवक्तागण राकेश कुमार, चंद्र मोहन सिंह तथा धनञ्जय सिंह वकालतनामा से उपस्थिति हुए और FIR 104/2026 अंतर्गत धारा 65(2) BNS & 5M/6 POCSO ACT थाना नादगंज गाजीपुर में जमानत प्रार्थना पत्र का पुरजोर विरोध करते हुए माननीय न्यायालय से कहा कि इस तरह के अपराध व्यक्ति के साथ साथ सम्पूर्ण मानव समाज के लिए भी घातक है। महज खेलने कूदने की मासूम उम्र में 06 वर्ष की बच्ची का बलात्कार करने वाले अपचारी को किशोर न्याय बोर्ड की निगरानी में सुधार गृह में ही रखा जाना चाहिए अन्यथा कि स्थिति में अन्य छोटे बालक बालिकाओं के लिए भी सुरक्षित नहीं रहेगा। अपराध के लिए किशोर की मनोस्थिति एवं माहौल जिम्मेदार है, जिसके कारण महज 06 वर्ष उम्र की बच्ची से दुष्कर्म करने के लिए उक्त किशोर ने कई बार पूर्व में भी प्रयास किया गया था। समाज के अन्य बच्चों के साथ इस तरह की घटना न हो और अपचारी में सुधार हो सके इसके लिए अपचारी को सुधार गृह में ही रखना न्यायोचित होगा। विपक्षी अधिवक्ता ने भी अपना पक्ष माननीय न्यायालय के समक्ष रखा। दोनों पक्षों का बहस सुनने के बाद दिनांक 17/07/2026 को माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड, गाजीपुर द्वारा अपचारी की जमानत याचिका निरस्त कर दी गई। गरीब एवं असहाय तक न्याय की राह एवं पहुंच आसान बनने के लिए पीड़ित परिवार ने समर्पण संस्था के चेयरमैन सविता सिंह ने जिला अधिवक्ता कल्याण समिति के सदस्य मुकदमे का निःशुल्क विधिक पैरवी करने पर अधिवक्ता चंद्र मोहन सिंह, राकेश कुमार, धनंजय सिंह का आभार व्यक्ति किया है।