72 हजार रुपए मूल्य की दारू के साथ 3 गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक 14.07.2026:अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 14.07.2026 को उ0नि0 श्री शिवपूजन मय हमराह द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर गहमर से बारा की तरफ जाने वाले रास्ते पर मठिया ग्राउण्ड तिराहे के पास एक अदद वाहन फोर्ड इन्डेवर में कुल 20 पेटी (900 पैकेट करीब 180 लीटर) अवैध देशी शराब जिसकी अनुमानित कीमत 72000 रुपये है, के साथ तीन नफर अभियुक्तगण 01. राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह, 02. धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल सिंह , 03. रोशन कुमार पुत्र सोनू कुमार सिंह को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 132/2026 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण का नाम व पता – राजकुमार कुशवाहा पुत्र स्व0 रमाशंकर सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 30 वर्ष, धर्मेन्द्र कुमार पुत्र रामलाल सिंह निवासी ग्राम बोक्सा थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 25 वर्ष, रोशन कुमार पुत्र सोनू कुमार सिंह निवासी ग्राम जगदीशपुर थाना मुफस्सिल जनपद बक्सर बिहार उम्र करीब 20 वर्ष। अभियुक्तगण का आपराधिक इतिहास- (A) मु0अ0सं0 132/2026 धारा 60 /72 आबकारी अधिनियम थाना गहमर जनपद गाजीपुर। बरामदगी:
01 अदद वाहन फोर्ड इन्डेवर वाहन नं0 UP14BQ2181, 20 पेटी ( 900 पाउच कुल 180 लीटर ) अवैध देशी शराब (अनुमानित कीमत 72000 रुपये),गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-उ0नि0 श्री शिवपूजन मय हमराह थाना गहमर जनपद गाजीपुर








