उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद बनाएं -जिलाधिकारी

गाजीपुर, 14 जुलाई, 2026 :दीनदयाल अंत्योदय योजना – राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को विभिन्न लाभकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु कार्यशाला/संवाद कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में विकास खण्ड भदौरा एवं रेवतीपुर सभागार में संपन्न हुआ।जिलाधिकारी ने महिलाओं से किया सीधा संवाद:जिलाधिकारी ने उपस्थित समूह की महिलाओं से बारी-बारी से बातचीत कर उनके कार्यों की जानकारी ली। महिलाओं ने बताया कि वे हैंड वॉश, फिनायल, हार्पिक, अगरबत्ती, रेडीमेड कपड़े, झाड़ू, मसाले जैसे उत्पाद तैयार कर रही हैं। कुछ महिलाएं कॉस्मेटिक बेच रही हैं तो कुछ कृषि कार्य से जुड़ी हैं।इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उत्पादों की गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए। उन्होंने कहा “सबसे बेस्ट और उच्च गुणवत्ता वाला प्रोडक्ट तैयार करें, जिसकी बाजार में मांग हो। इसके लिए जरूरत पड़ने पर पूरी ट्रेनिंग एवं सर्टिफिकेशन भी उपलब्ध कराया जाएगा।” उन्होंने बीएमएम और डीएम को इस पर विशेष रूप से कार्य करने के निर्देश दिए। आत्मनिर्भरता पर दिया जोर:जिलाधिकारी ने कहा कि NRLM का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाया जाए।उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों को बैंक लिंकेज, प्रशिक्षण, स्वरोजगार और बाजार उपलब्ध कराकर उनकी आय बढ़ाने के प्रयास किए जाएं। उत्पादों की बेहतर ब्रांडिंग और बिक्री पर विशेष ध्यान दिया जाए। “ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं सशक्त होंगी तो पूरा परिवार सशक्त होगा।”कार्यशाला में जिलाधिकारी ने लखपति दीदियों की समस्याएं भी सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।सीडीओ ने भी किया संबोधित
मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद ने कहा कि NRLM की योजनाएं ग्रामीण विकास और गरीबी उन्मूलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने समूहों की नियमित समीक्षा कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।कार्यशाला में स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, आजीविका गतिविधियों, प्रशिक्षण एवं स्वरोजगार योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख भदौरा, ब्लाक प्रमुख रेवतीपुर, उपायुक्त स्वतः रोजगार, श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खंड विकास अधिकारी भदौरा एवं रेवतीपुर सहित अन्य अधिकारी एवं बड़ी संख्या में समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं।








