ग़ाज़ीपुर

लखेश्वर ब्रम्हाधाम सोनहरिया ( चोचकपुर) में गुरु पूर्णिमा का त्योहार हर्षोल्लास से मनाया जाएगा

गाजीपुर: प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी गुरु पूर्णिमा का त्योहार पूरे उत्साह और हर्षोल्लास से विक्रम संवत् 2083, आषाढ़ पूर्णिमा तदनुसार 29 जुलाई को है।आपको यह सूचित करते हुए अपार हर्ष हो रहा है कि श्री लखेसर ब्रह्मधाम, सोनहरिया, चोचकपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश में प्रतिन 2026, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर योग, ध्यान, कीर्तन, भजन, सत्संग, प्रवचन, शंका समाधान, धर्म प्रसंग मंचन, शास्त्री नृत्य संगीत का प्रदर्शन होगा जिनमें फिल्म, टेलीविजन, रेडियो और भोजपुरी एलबम के लोकप्रिय कलाकारों के अलावे क्षेत्रीय नवोदित कलाकर भी भाग लेंगे। योग प्रस्तुत करेगी- श्रीमती उषा देवी, श्रीमती अनीता यादव एवं श्रीमती मीरा गौतम। गायन कलाकर होंगे- श्री राकेश राय, श्री प्रा पाण्डेय, श्री रिंकू यादव, श्री वीरेन्द्र सिंह, श्री नन्दलाल चौधरी, श्री अनिल वेदांती, संगीत संस्थान गाजीपुर, श्री राजन तिवारी, श्रीमती मा नायर, श्री मयंक मिश्रा, श्री तारकेश्वर पाण्डेय, श्री धीरज दुबे, कुमारी अमृता यादव, श्रीमती रिकी राज, श्री केशव सिंह, श्री राकेश शर्मा, श्री रैमास कश्यप, श्री सुभाष चौधरी, श्री सूरज, श्री उमेश यादव प्रीतम, श्री प्रवेश प्रकाश, श्री विद्या निवास पाण्डेय, श्री विनोद यादव, श्री निरंजन, लालजी खरवार, श्रीमती माला सागर आदि प्रमुख गायन कलाकार होंगे। डी ड्रीम्स डांस क्लासेज डायरेक्टर श्री बाबूलाल चौहान के कलाकार आ श्रीमती अनीता, श्री अनिल कुमार, कुमारी दीक्षा दूबे, कुमारी साक्षी विश्वकर्मा, कुमारी शिवांगी दूबे आदि प्रमुख नृत्य कलाकार होंगे। श्री गोल् तिवारी (तबला), श्री अनुज चौधरी (तबला), श्री नीलेश दुबे (तबला), श्री शिवमंगल (बैंजो), श्री गुलाम (आर्गन), श्री छोटू (नाल), रामअवतार (पैड वादक) आदि प्रमुख वाद्य कलाकार होंगे।सम्मान समारोह- सामाजिक कार्यकर्ता श्री शीर्ष दीप शर्मा, जीवन रक्षक फाउंडेशन, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश का श्री युश महाराज जी द्वारा आशीर्वाद समारोह।नोट- भण्डारे का समय- अपराह्न 4:30 बजे से सांय 7:30 बजे तक। प्रसाद वितरण- छप्पन भोग पूरे कार्यक्रम के समापन तक ,आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं।कार्यक्रम विवरण-दिनांक 29 जुलाई, सन् 2026, दिन- बुधवार। सम्पर्क सूत्र – संत श्री युश महाराज -9506847211,संजीव गुप्ता- 9984910999, जयप्रकाश सिंह – 9935379679