हत्या का प्रयास करने के तीन आरोपी गिरफ्तार

चन्दौली,दिनांक: 24.07.2026: चन्दौली। पुलिस अधीक्षक चन्दौली के कुशल निर्देशन एवं थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में सकलडीहा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। क्या है पूरा मामला:वादी की तहरीर के अनुसार दिनांक 22.07.2026 को रात्रि लगभग 09:30 बजे वादी खेत से घर लौट रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर राहुल पुत्र ब्रह्मदेव, रविन्द्र पुत्र ब्रह्मदेव एवं राधेश्याम पुत्र राजबली निवासी ग्राम हरिहरपुर, थाना सकलडीहा ने उसे रोक लिया।आरोप है कि तीनों ने पहले गाली-गलौज की, फिर वादी के हाथ से फावड़ा छीनकर उसके सिर पर कई वार कर दिए। हमले में वादी गंभीर रूप से घायल हो गया। बचाने आए रामप्रवेश पुत्र भरत के साथ भी मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने वादी को मृत समझकर मौके से फरार हो गए।इस संबंध में थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0 155/2026 धारा 115(2)/352/351(3)/109(1) बीएनएस में अभियोग पंजीकृत कर विवेचना शुरू की गई थी।48 घंटे में दबोचे गए 3 आरोपी-घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने दिनांक 24.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर ग्राम हरिहरपुर से हत्या के प्रयास में वांछित तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम:1-राहुल पुत्र ब्रह्मदेव, उम्र 28 वर्ष। 2- रविन्द्र पुत्र ब्रह्मदेव, उम्र 23 वर्ष। 3-राधेश्याम पुत्र राजबली, उम्र 30 वर्ष,निवासीगण: ग्राम हरिहरपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली गिरफ्तार अभियुक्तों को माननीय न्यायालय में पेश कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली टीम: थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद, कोतवाली सकलडीहा,उ0नि0 दिनेश राम, कोतवाली सकलडीहा,का0 रोहित कुमार गौड़, कोतवाली सकलडीहा,का0 शब्बीर अहमद, कोतवाली सकलडीहा,का0 शुभम शर्मा, कोतवाली सकलडीहा,का0 सुधाकर पाण्डेय, कोतवाली सकलडीहा।पुलिस ने बताया कि मामले में अन्य साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।








