ग़ाज़ीपुर

कैंट स्टेशन पर 1.95 करोड़ की सोने-हीरे की ज्वैलरी बरामद, दो गुजराती हिरासत में

वाराणसी। वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर GRP की मुस्तैदी से करीब ₹1.95 करोड़ मूल्य की सोने और हीरे की ज्वेलरी बरामद की गई है। इस मामले में गुजरात निवासी दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्लेटफार्म 6-7 पर चेकिंग में हुआ था शक :Government Railway Police (GRP) की टीम गुरुवार को प्लेटफॉर्म संख्या 6 और 7 पर नियमित गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर दो युवकों को रोककर तलाशी ली गई।तलाशी में उनके बैग से हीरे जड़ी घड़ियां, सोने की चेन, अंगूठियां और अन्य कीमती आभूषण बरामद हुए। बरामद ज्वेलरी की शुरुआती कीमत लगभग 1.95 करोड़ रुपये आंकी गई है। आयकर विभाग को दी गई सूचना:इतनी बड़ी मात्रा में ज्वेलरी मिलने के बाद तत्काल आयकर विभाग (Income Tax Department) को सूचना दी गई। आयकर अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ज्वेलरी के स्वामित्व, परिवहन के उद्देश्य और उससे संबंधित दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। दोनों से चल रही पूछताछ:फिलहाल दोनों गुजरात निवासी युवकों से GRP और आयकर विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि बरामद आभूषणों का परिवहन लागू कानूनों और नियमों के अनुरूप किया जा रहा था या नहीं। इसके पीछे कोई अवैध तस्करी का नेटवर्क तो नहीं है।जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।GRP अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों और भीड़ को देखते हुए स्टेशन पर चेकिंग और सघन कर दी गई है, ताकि इस तरह की अवैध गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके।