जमानियां SDM का पदभार संभाला सुश्री निधि ने

गाजीपुर। जमानियां तहसील को नई उपजिलाधिकारी मिल गई हैं। 2023 बैच की पीसीएस अधिकारी सुश्री निधि ने बुधवार को जमानियां की उपजिलाधिकारी (एसडीएम) के रूप में विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया।सुश्री निधि इससे पहले सेवराई तहसील में न्यायिक एवं उपजिलाधिकारी के पद पर अपनी सेवाएं दे रही थीं। वहां के प्रशासनिक और न्यायिक अनुभव के साथ अब उन्होंने जमानियां तहसील की जिम्मेदारी संभाली है।कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि प्रशासनिक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पारदर्शिता और जनहित में संपादित किया जाएगा। आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण और सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी प्राथमिकता रहेगा।नवागत एसडीएम का तहसील पहुंचने पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।स्थानीय लोगों ने भी नई एसडीएम से क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और राजस्व संबंधी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई है।







