15 आरक्षी बने उप-निरीक्षक महकमे में खुशी की लहर

गाजीपुर,दिनांक 16.07.2026:आज दिनांक 16.07.2026 को जनपद गाज़ीपुर पुलिस सेवा में कार्ययत 15 आरक्षियों का चयन उप-निरीक्षक पद पर होने पर पुलिस अधीक्षक गाज़ीपुर द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सभी को मिष्ठान वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई। इस गौरवमयी उपलब्धि पर एसपी द्वारा सभी आरक्षियों के कड़ी मेहनत की सराहना की गई।पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी को नए पद की गरिमा बनाए रखने, पूरी ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया।उपनिरीक्षक के पद पर चयनित सभी आरक्षियों के नाम निम्नवत हैं-खुशी पांडेय, कुमारी अभिलाषा आर्या,गुड़िया,आदित्य तिवारी,उग्रसेन कुमार,मो0 कासिम,अमन पांडेय,मुकेश कुमार,यशराज सिंह,अंकित गौतम,सुमित कुमार, अविनाश,श्रीश कुमार यादव,सक्षम मौर्य,अजीत कुमार।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं अन्य पुलिस टीम मौजूद रहे।







