पूर्वांचल

स्टेशन पर यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरफ्तार, 1 लाख का माल बरामद

वाराणसी। बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को अपना निशाना बनाने वाले एक शातिर छिनैती करने वाले को जीआरपी कैंट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से करीब ₹1 लाख कीमत का चोरी का सामान बरामद किया गया है।पुलिस के अनुसार, थाना जीआरपी कैंट में दर्ज मुकदमा संख्या 205/2026 में कार्रवाई करते हुए गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान रेल कोच रेस्टोरेंट के पीछे स्थित होल्डिंग एरिया से आरोपी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी:कृष्णा यादव उर्फ प्रद्युम्न यादव (25 वर्ष), निवासी: ग्राम परासी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली।बरामदगी:गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से बरामद किया गया:1-Apple iPhone SE (रेड कलर) 2-Rado कंपनी की कलाई घड़ी 3- एक जेंट्स पर्स 4- ₹800 नकद।बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1 लाख बताई गई है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। कैसे देता था वारदात को अंजाम:पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी रेलवे स्टेशन और प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की गतिविधियों पर नजर रखता था। भीड़भाड़ और यात्रियों की असावधानी का फायदा उठाकर मोबाइल फोन, घड़ियां और अन्य कीमती सामान छीनकर फरार हो जाता था।जीआरपी के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले भी जीआरपी कैंट थाने में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।