ग़ाज़ीपुर

अश्लील हरकत करते शोहदा गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक 27.07.2026:अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक में आज दिनांक 27.07.2026 को उ0नि0 उ0नि0 रामगोपाल पटेल मय हमराह द्वारा यूनियन बैंक के पास, ग्राम गहमर पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करने वाले 01 नफर अभियुक्त विकास राम पुत्र विश्वनाथ राम को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आरोप है कि वह सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत कर रहा था, जिससे लोक शिष्टता भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। इस संबंध में थाना गहमर पर मु0अ0सं0 147/2026, धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-विकास राम पुत्र विश्वनाथ राम निवासी ग्राम आईठी गोंइठीं थाना गहमर जनपद गाजीपुर उम्र 33 वर्ष । आपराधित इतिहास :- मु0अ0सं0 147/2026 धारा 296 भारतीय न्याय संहिता (BNS)थाना गहमर जनपद गाजीपुर
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम :-उ0नि0 रामगोपाल पटेल थाना गहमर जनपद गाजीपुर