सुरेश खरवार बने मुहम्मदाबाद तहसील ईकाई के अध्यक्ष

गाजीपुर,दिनांक 26/07/2026:उत्तर प्रदेश प्रादेशिक खरवार सभा (पंजीकरण संख्या 716) की तहसील इकाई मोहम्मदाबाद की एक महत्वपूर्ण बैठक आज तहसील अध्यक्ष श्री सुरेश खरवार के नेतृत्व में सलेमपुर मोड़ स्थित श्री विश्वनाथ खरवार के आवास पर संपन्न हुई।बैठक के मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश आदिवासी कद्दावर नेता श्री कुन्दन खरवार रहे। कुन्दन खरवार ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि “खरवार समाज के लोगों को जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से मांग है कि प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को सरल और समयबद्ध किया जाए ताकि हमारे बच्चों को शिक्षा और नौकरी में आरक्षण का लाभ समय पर मिल सके।”उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि “जल, जंगल, जमीन हमारी पहचान है। खरवार समाज प्रकृति का संरक्षक रहा है। हमें अपने गांवों में वृक्षारोपण और जल संरक्षण को आंदोलन के रूप में चलाना होगा। आने वाली पीढ़ी के लिए पर्यावरण बचाना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।”बैठक में समाज के हक और अधिकार की लड़ाई को आगे बढ़ाने के लिए सर्वसम्मति से तहसील स्तरीय समिति का गठन किया गया।नवनिर्वाचित समिति:अध्यक्ष: श्री सुरेश खरवार , सदस्यगण: इन्द्रजीत खरवार, राजेश खरवार, अशोक खरवार, लक्ष्मण खरवार, सुशील खरवार, घनश्याम खरवार,परशुराम खरवार, नखडु खरवार, बब्लू खरवार, अरुण खरवार।प्रादेशिक खरवार सभा गाजीपुर उ.प्र. के जिलामंत्री गोपाल राम खरवार कि उपस्थिति में बैठक में निर्णय लिया गया कि समिति जाति प्रमाण पत्र की समस्या, शिक्षा, रोजगार और पर्यावरण के मुद्दों पर जनपद और प्रदेश स्तर पर आंदोलन करेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के सम्मानित सगाजन उपस्थित रहे।








