ग़ाज़ीपुर

इन 20 शातिर अपराधियों को 6 माह के लिए किया गया तड़ीपार

गाजीपुर,दिनांक: 26.07.2026:गाजीपुर। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने और आम जनमानस में सुरक्षा का भाव उत्पन्न करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर जनपद के कुल 20 शातिर अपराधियों/हिस्ट्रीशीटरों को 6 माह के लिए जिलाबदर/तड़ीपार किया गया है। गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई:पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देशन में जनपदीय पुलिस द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा दिनांक 21.07.2026 एवं 16.07.2026 को पारित आदेश के तहत इन सभी को उत्तर प्रदेश गुंडा नियंत्रण अधिनियम, 1970 की धारा 2(बी) के अंतर्गत “गुंडा” घोषित करते हुए धारा-3(1) के तहत 6 माह के लिए जनपद गाजीपुर की सीमा से निष्कासित किया गया है। ढोल-नगाड़ों के साथ हुई मुनादी:उक्त आदेश के अनुपालन में आज दिनांक 26.07.2026 को जनपद के विभिन्न थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्र में नामित शातिर अपराधियों के निवास स्थान पर जाकर ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराई गई। इसके बाद सभी को जिलाबदर का आदेश तामील कराया गया। जिलाबदर किए गए अपराधियों की सूची:1-राजदीप यादव पुत्र शिवशंकर यादव – ग्राम तरांव, थाना रामपुर मांझा 2- ज्ञानप्रकाश पाण्डेय पुत्र स्व० राजेश पाण्डेय – ग्राम कटरिया, थाना करण्डा।3- शुभम राजभर पुत्र पंचम राजभर – मरदह, थाना मरदह। 4- सलाम कुरैशी पुत्र वहीद कुरैशी – राजापुर उर्फ आगापुर, थाना सैदपुर। 5- भीम साहनी पुत्र सुदर्शन साहनी – मल्लाह टोली बहादुरगंज, थाना कासिमाबाद। 6-विद्यासागर राय पुत्र मारकण्डेय राय – ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद । 7-शिवानन्द राय पुत्र मारकण्डेय राय – ग्राम सेमरा शिवराय का पुरा, थाना मुहम्मदाबाद 8-अच्छेलाल बिन्द पुत्र भगवान बिन्द – ग्राम मीरनपुर सक्का, थाना कोतवाली। 9- दीपक बिन्द पुत्र वंशराज बिन्द – ग्राम कासिमपुर, थाना सुहवल। 10-राकेश पुत्र नागेन्द्र बिन्द – ग्राम कासिमाबाद, थाना सुहवल। 11-संदीप यादव पुत्र ओमप्रकाश यादव – ग्राम हरिबल्लमपुर, थाना मुहम्मदाबाद। 12-ओमप्रकाश यादव पुत्र अम्बिका यादव – ग्राम हरिबल्लमपुर, थाना मुहम्मदाबाद।13-संदीप यादव पुत्र दिनेश यादव – ग्राम बसनियां, थाना भांवरकोल। 14- बबलू चौहान पुत्र जोगेन्द्र चौहान – ग्राम हरिहरपुर, थाना कोतवाली।15-सोनू यादव पुत्र राजेश यादव – ग्राम गंगापुर, थाना दुल्लहपुर।16- रविन्द्र यादव पुत्र पलटन यादव – ग्राम गंगापुर, थाना दुल्लहपुर।17 – संजय यादव पुत्र कल्पनाथ यादव – ग्राम तालगांव उर्फ मोलनापुर, थाना भुडकुडा। 18 – विनीत राय पुत्र शिवशंकर राय – ग्राम हुडिया, थाना सुहवल। 19-=आकाश राय पुत्र विनीत राय – ग्राम हुडिया, थाना सुहवल। 20 -तारकेश्वर राय उर्फ टुन्नू राय पुत्र शिवशंकर राय – ग्राम बघोल, थाना जंगीपुर। जनता से अपील:प्रशासन ने जनपद वासियों से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति निष्कासित अभियुक्त को अपने यहां शरण न दे। जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।