ग़ाज़ीपुर

व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में CO नगर ने दिया सीसीटीवी लगाने का सुझाव

गाजीपुर,दिनांक:, 24.07.2026:गाजीपुर। व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस लाइन सभागार गाजीपुर में शुक्रवार को व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर ने की। व्यापारियों और पुलिस अधिकारियों के हुआ संवाद:बैठक में उ0प्र0 व्यापारिक प्रतिमण्डल के अध्यक्ष श्री अशोक कुमार अग्रहरी जी, उ0प्र0 उद्योग व्यापार मण्डल के सचिव श्री असलम खाँ जी, व्यापारी वर्ग के जिलाध्यक्ष श्री प्रकाश केसरी जी, जिला युवा नगर महामंत्री श्री प्रिंस अग्रवाल जी सहित जनपद के प्रमुख व्यापारियों एवं उद्यमियों ने भाग लिया।इस दौरान जनपद के प्रमुख व्यापारियों के साथ घटित अपराधिक घटनाओं एवं उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। व्यापारियों को सीसीटीवी लगाने की सलाह:गोष्ठी को संबोधित करते हुए क्षेत्राधिकारी नगर ने व्यापारियों से अपनी दुकानों एवं संस्थानों में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी से न केवल अपराधों की रोकथाम होगी बल्कि घटना की स्थिति में साक्ष्य जुटाने में भी मदद मिलेगी।साथ ही व्यापारियों की समस्याओं को भी सुना गया। क्षेत्राधिकारी नगर ने भरोसा दिलाया कि व्यापारी बंधुओं द्वारा पुलिस से मांगे जाने वाले किसी भी सहयोग में पुलिस पूरी मदद करेगी।बैठक में व्यापारियों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और कहा कि इससे उनके बीच सुरक्षा का भाव मजबूत होगा।