ग़ाज़ीपुर

बारिश में भीगकर यातायात व्यवस्था संभालने वाले गाजीपुर के 5 पुलिसकर्मी लखनऊ में सम्मानित

गाजीपुर,दिनांक: 24.07.2026:गाजीपुर। 19.07.2026 को तेज बारिश के बीच शहर को जाम से राहत दिलाने वाले गाजीपुर यातायात पुलिस के कर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को उत्तर प्रदेश शासन ने सराहा है।ADG यातायात ने लखनऊ बुलाकर किया सम्मानित
दिनांक 19.07.2026 को समाचार पत्रों में “गाजीपुर में बारिश के बीच यातायात पुलिस की मुस्तैदी, शहर को जाम से दिलाई राहत” शीर्षक से प्रकाशित खबर को अपर पुलिस महानिदेशक, यातायात एवं सड़क सुरक्षा उ0प्र0 एवं  पुलिस अधीक्षक गाजीपुर ने संज्ञान में लिया।ड्यूटी में लगे सभी कर्मियों की प्रशंसा करते हुए कार्यालय यातायात निदेशालय, लखनऊ बुलाकर सभी नामित कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जलभराव के बीच भी डटे रहे जवान:विदित हो कि 19 जुलाई को जनपद गाजीपुर में अचानक हुई तेज बारिश से शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर जलभराव के कारण गंभीर जाम की स्थिति बन गई थी। प्रतिकूल मौसम एवं विषम परिस्थितियों के बावजूद यातायात पुलिस कर्मी जलमग्न सड़कों पर खड़े रहकर यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करते रहे।उन्होंने उच्च कोटि के समर्पण, जनसेवा एवं अनुकरणीय कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए अथक प्रयास से शहर को जाम से बचाया। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के लिए भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।सम्मानित होने वाले पुलिसकर्मी- मु0आ0टी0पी0 गजराज सिंह, आ0टी0पी0 कृष्ण कुमार,  आ0टी0पी0 अरविन्द कुमार, आ0टी0पी0 वेद प्रकाश यादव हो0गा0 गिरधारी राम।पुलिस विभाग ने ऐसे कर्तव्यनिष्ठ कर्मियों को सम्मानित कर अन्य पुलिसकर्मियों को भी प्रेरणा देने का काम किया है।