ग़ाज़ीपुर

आरक्षी को भी नहीं छोड़ा साइडर ठगों ने, साइबर सेल ने वापस कराया ठगा गया धन

गाजीपुर,दिनांक: 25.07.2026:गाजीपुर। साइबर अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां साइबर सेल ने एक और त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्राड के शिकार व्यक्ति के 41,043 रुपये वापस कराए हैं। क्या था पूरा मामला:आवेदक आरक्षी अश्वनी कुमार यादव पुत्र गुलाब निवासी ग्राम मोलनापुर थाना राजेसुल्तानपुर जनपद अम्बेडकर नगर, हाल पता जमानियां थाना जमानियां जनपद गाजीपुर के साथ यूपीआई के माध्यम से धोखाधड़ी की गई थी।धोखाधड़ी की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई और ऑनलाइन शिकायत संख्या 33103260049027 व 33103260049037 भी की। कोर्ट आर्डर से वापस हुई पूरी धनराशि : सूचना मिलते ही साइबर सेल प्रभारी उ0नि0 श्री अश्वनी प्रताप सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने तत्काल कार्रवाई शुरू की। टीम ने संबंधित बैंक और अधिकारियों से समन्वय कर दिनांक 25.07.2026 को कोर्ट आर्डर के माध्यम से फ्राड की गई पूरी 41,043 रुपये की धनराशि आवेदक आरक्षी अश्वनी कुमार यादव के खाते में वापस कराई।धनराशि वापस मिलने पर आवेदक ने साइबर सेल टीम की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए पुलिस को सहृदय धन्यवाद दिया।पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 या cybercrime.gov.in पर दर्ज कराएं। समय पर सूचना देने से धनराशि वापस होने की संभावना बढ़ जाती है।