ग़ाज़ीपुर

मंदिर से चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 25.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करीमुद्दीनपुर पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से 2000 रुपये नकद और 1 मोटरसाइकिल UP 60 K 5290 बरामद की है। क्या था मामला:दिनांक 24.07.2026 को वादी भोला दूबे पुत्र स्व0 सरजू दूबे निवासी ग्राम सरदरपुर पो0 गोड़उर की तहरीर पर थाना करीमुद्दीनपुर पर मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत किया गया था। आरोप था कि अज्ञात चोर द्वारा मंदिर से हनुमान जी की चाँदी की आँख और घंटा चुरा लिया गया था।ऐसे पकड़ा गया अभियुक्त-मामले की विवेचना के क्रम में व0उ0नि0 शैलेश कुमार राय मय हमराह टीम ने घटना से संबंधित अभियुक्त शिकान्त राजभर पुत्र गनेश राजभर निवासी ग्राम सुजाईत पटेसार थाना चितबड़ागाव जनपद बलिया को लट्ठूडीह से गिरफ्तार किया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 2000 रुपये और 1 अदद मोटरसाइकिल UP 60 K 5290 बरामद हुई।अपराधिक इतिहास-गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं:मु0अ0सं0 158/26 धारा 303(2),317(2) बीएनएस – थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर।  मु0अ0सं0 88/21 धारा 60 आबकारी अधिनियम – थाना चितबड़ागाव, बलिया, मु0अ0सं0 18/20 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट – थाना करीमुद्दीनपुर, गाजीपुर। मु0अ0सं0 232/26 धारा 303(2) बीएनएस – थाना मु0बाद, गाजीपुर।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।