ग़ाज़ीपुर

गैंगस्टर तमंचा के साथ गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 26.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बरेसर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 01 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस बरामद किया है।दिनांक 26.07.2026 को उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह टीम द्वारा पेंडिंग विवेचना एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग के दौरान तिलठिया रोड से अभियुक्त विशाल कुमार उर्फ धनजीत पुत्र राजेश राम को गिरफ्तार किया गया।तलाशी में अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ।बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 152/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण-नाम: विशाल कुमार उर्फ धनजीत
पुत्र: राजेश राम,निवासी: अलावलपुर, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर
उम्र: करीब 32 वर्ष ।अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-
अभियुक्त पेशेवर अपराधी है। इसके विरुद्ध गाजीपुर व वाराणसी के विभिन्न थानों में 8 मुकदमे दर्ज हैं:गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 कृष्ण कुमार पाण्डेय मय हमराह, थाना बरेसर, जनपद गाजीपुर