पाक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 27.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नोनहरा पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।निरीक्षक श्री अटल बिहारी मिश्र मय हमराह द्वारा आज दिनांक 27.07.2026 को चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 355/2025 धारा 137(2)/65(1)/87 बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:मुर्शिद शाँह पुत्र जैनुद्दीन शाँह, निवासी ग्राम साईं का बैर उत्तर टोला, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष ।आपराधिक इतिहास-अभियुक्त के विरुद्ध थाना नोनहरा पर मु0अ0सं0 355/2025 धारा 137(2)/65(1)/87 बीएनएस व 5J(ii)/6 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत है।पुलिस ने गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-निरीक्षक श्री अटल बिहारी मिश्र मय हमराह, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर








