ग़ाज़ीपुर

मारपीट और बलवा के दो आरोपी गिरफ्तार

गाजीपुर,दिनांक: 27.07.2026:गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना नन्दगंज पुलिस ने मारपीट एवं बलवा के मामले में वांछित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव मय हमराह द्वारा आज दिनांक 27.07.2026 को ग्राम बूढ़नपुर पर चेकिंग के दौरान थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 235/2026 धारा 3(5), 115(2), 109(1), 352, 117(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण: शशिकान्त पुत्र नन्दलाल यादव, निवासी ग्राम बूढ़नपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 20 वर्ष, अमेरिका यादव पुत्र नरेश यादव, निवासी ग्राम बूढ़नपुर, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर, उम्र करीब 40 वर्ष । आपराधिक इतिहास-गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना नन्दगंज पर मु0अ0सं0 235/2026 धारा 118(5), 115(2), 109(1), 352, 117(2) बीएनएस पंजीकृत है।पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को ग्राम बूढ़नपुर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी है। गिरफ्तार करने वाली टीम-उ0नि0 श्री सन्तोष कुमार यादव, थाना नन्दगंज, जनपद गाजीपुर