शिवपुर पुलिस व बदमाशों के बीच मुठभेड़,एक को लगी गोली दूशरा गिरफ्तार

वाराणसी, 12 जून 2026 – शिवपुर थाना क्षेत्र के उंदी इलाके में आज सुबह पुलिस और शातिर बदमाशों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। एसओजी और शिवपुर पुलिस की संयुक्त टीम की घेराबंदी के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, वहीं दूसरे को मौके से दौड़ाकर पकड़ लिया गया। एसओजी प्रभारी गौरव कुमार सिंह को मुखबिर से इलाके में शातिर बदमाशों के आने की सटीक जानकारी मिली थी। इसके बाद उन्होंने अपनी टीम और शिवपुर पुलिस के साथ बूंदी के पास तगड़ी घेराबंदी की। संदिग्ध बदमाशों के पहुंचने पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन खुद को घिरा देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोलियां बरसा दीं। जवाबी कार्रवाई में विशाल नाम के अपराधी के पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं भागने की कोशिश कर रहे उसके दूसरे साथी रोहित को एसओजी के जवानों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। ढाई करोड़ की चोरी का खुलासा:पुलिस की इस कार्रवाई से पिछले दिनों शिवपुर थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का भी खुलासा हो गया। पकड़े गए बदमाश विशाल ने ही शिवपुर के तरना चौकी अंतर्गत गणेशपुर में रहने वाले एक GST अधिकारी के बंद मकान को निशाना बनाया था।वारदात के वक्त GST अधिकारी का परिवार तेरहवीं के सिलसिले में बिहार गया हुआ था। शातिर चोरों ने बंद मकान के पांच कमरों और अलमारी के ताले तोड़कर करीब ढाई करोड़ रुपये के सोने-चांदी के गहने और भारी मात्रा में कैश चोरी कर लिया था। घायल बदमाश विशाल के खिलाफ अलग-अलग थानों में एक दर्जन से अधिक मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस अब इसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।इस हाई-प्रोफाइल मुठभेड़ और चोरी के खुलासे को लेकर डीसीपी वरुणा जोन आज दोपहर 12:00 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इसमें बरामदगी, चोरी के पूरे नेटवर्क और गिरफ्तार बदमाशों के अन्य साथियों को लेकर बड़ा खुलासा होने की उम्मीद है।







