ग़ाज़ीपुर

दिलदारनगर जंक्शन की हालत देख भड़के DRM

दिलदारनगर/गाजीपुर, 10 जुलाई 2026 – दानापुर मंडल के डीआरएम विनोद कुमार ने शुक्रवार को दिलदारनगर जंक्शन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन पर मिली खामियों पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने गंदे शौचालय, स्टेशन की छत पर फैली गंदगी और प्लेटफॉर्मों की खराब स्थिति देखकर अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने इन सभी खामियों को तत्काल सुधारने के निर्देश दिए।डीआरएम ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे कार्यों में तेजी लाने को कहा। साथ ही पे एंड यूज शौचालय के लिए शीघ्र टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने के निर्देश भी दिए। व्यापार मंडल ने सौंपा मांगपत्र इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने डीआरएम से मुलाकात कर मांगपत्र सौंपा। इसमें उन्होंने ट्रेनों के संचालन, प्लेटफॉर्म संख्या-5 का निर्माण पूरा कराने, अमृत भारत एक्सप्रेस के ठहराव और यात्री सुविधाओं में सुधार की मांग की।डीआरएम ने व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।